नहर में मिले शव की नहीं हुई पहचान:अबोहर में 72 घंटे बाद स्वयंसेवी संस्था ने किया अंतिम संस्कार, हरिद्वार में अस्थियां होगी प्रवाहित

फाजिल्का जिले में अबोहर स्थित गांव तूतवाला में नहर से मिले एक अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान नहीं हो पाई है। 72 घंटे तक पहचान न होने के बाद कलरखेड़ा चौकी पुलिस ने शव को समाज सेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति को सौंप दिया। संस्था ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार मृतक का अंतिम संस्कार किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए बिट्टू नरूला ने बताया कि कुछ दिन पहले समिति सदस्यों को सूचना मिली थी। इसके बाद सदस्यों ने गांव तूतवाला से गुजरती नहर से एक व्यक्ति का शव बाहर निकाला। मृतक की आयु 40 वर्ष थी, लेकिन उसकी कोई पहचान नहीं हो सकी। संस्था ने किया अंतिम संस्कार पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया था। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए संस्था के हवाले कर दिया। समिति के सदस्यों ने फाजिल्का रोड स्थित मुख्य शिवपुरी में उसका अंतिम संस्कार किया। इस अवसर पर मृतक की आत्मिक शांति के लिए 108 मनका राम नाम जाप किया गया। इस दौरान समिति प्रधान राजू चराया, बिट्टू नरूला, प्रवेश धींगड़ा, संदीप कुमार, सोनू शर्मा, सोनू ग्रोवर और सुभाष कुमार मौजूद थे। अस्थियों को हरिद्वार में किया जाएगा प्रवाहित राजू चराया ने बताया कि संस्था के कार्यालय में पहले भी दर्जनों अज्ञात लोगों की अस्थियां रखी हुई हैं, जिनकी पहचान नहीं हो पाई थी और संस्था ने ही उनका अंतिम संस्कार किया था। इन सभी अस्थियों को एक साथ हरिद्वार में प्रवाहित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *