बीकानेर शहर में शनिवार शाम अचानक बिजली गुल हो गई। जयपुर रोड स्थित ग्रिड सब स्टेशन पर आई तकनीकी खामी के कारण बीकानेर पूर्व और पश्चिम दोनों क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। शाम साढ़े सात बजे बिजली आपूर्ति सुचारू होनी शुरू हो गई। रात आठ बजे तक पूरे शहर में दुरुस्त होने की उम्मीद की जा रही है। बीकानेर शहर में बिजली आपूर्ति करने वाली बीकेईएसएल के प्रवक्ता अशोक शर्मा ने बताया कि प्रसारण निगम में आए फ़ॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बंद हुई है। अब भी करीब आठ बजे तक आपूर्ति सुचारु होने की उम्मीद की जा रही है। कुछ क्षेत्रों में साढ़े सात बजे बिजली शुरू हो गई। शर्मा ने बताया कि अति आवश्यक सेवा के लिए लाइट दी जा रही है। ऐसे में पीबीएम अस्पताल सहित अन्य आवश्यक सेवाओं को सुचारु किया गया है। ये पहला अवसर नहीं है बल्कि इससे पहले भी प्रसारण निगम से बिजली आपूर्ति गुल रही है।


