डीग जिले के कुम्हेर थाना इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की हत्या का मामला दर्ज करवाया है। व्यक्ति का आरोपी है की उसके ससुराल वालों ने बेटी पूजा की हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए पूजा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पूजा ने 3 महीने पहले ही एक बेटे को जन्म दिया है। 1 साल पहले पूजा की शादी हुई थी। शादी के बाद से पूजा के ससुराल वाले उसे परेशान करते थे। सुरेश कुमार निवासी हरिनगर जिला पलवल ने कुम्हेर थाने में शिकायत देते हुए बताया की मेरी बेटी पूजा 29 नवंबर 2023 को गोविंद सिंह निवासी अवार के साथ हुई थी। शादी के बाद से गोविंद और उसके परिजन पूजा के साथ मारपीट करने लगे। पूजा और गोविंद के पास 3 महीने का बच्चा भी है। 10 दिसंबर को पूजा का उसके पिता के पास फोन आया था। उसने अपने पिता से कहा कि वह पलवल उनके घर रहने लिए आउंगी। 13 दिसंबर को फिर से पूजा का फोन उसके पिता के पास पहुंचा। पूजा ने अपने पिता से कहा उसके पति और ससुराल वाले उसे आने नहीं दे रहे। तब पूजा के पिता ने कहा भी वह उसके भाई को उसके ससुराल भेज रहा हूं। वह उसके साथ आ जाए। उसके कुछ देर बाद पूजा के पति का फोन पूजा के पिता के पास पहुंचा। पूजा का पति गोविंद सुरेश से कहने लगा की वह पूजा को आने नहीं देगा और, कौन उसे लेकर जाता है मैं देखता हूं। इसी दौरान गोविंद के परिजन पूजा के परिजनों को गालियां देने लगे और कहने लगे की अगर कोई भी उनके घर आया तो, वह उसे गोली मार देंगे। 13 दिसंबर की शाम को फिर से पूजा के ससुराल वालों का फोन पूजा के पिता के पास पहुंचा। उन्होंने सुरेश को बताया की पूजा को हार्ट अटैक हुआ है। पूजा की मौत हो गई है। पूजा के शव का हमने अंतिम संस्कार भी कर दिया है। पूजा के पिता सुरेश का आरोप है की उसके ससुराल वालों ने पूजा की हत्या की है। सबूत मिटाने के लिए उन्होंने पूजा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पूजा के ससुराल वालों ने जो फोन पर हमें धमकियां दी थी। उसकी रिकॉर्डिंग हमारे पास मौजूद है।


