गुजरात से लौटा युवक कुएं में कूदा; मौत:भाई के घर जा रहा था, ग्रामीणों की मदद से शव निकाला

डूंगरपुर के चौरासी थाना क्षेत्र के नेगाला गांव में एक युवक भाई के घर जाते समय कुएं में कूद गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौरासी थाने के एएसआई जीवनलाल ने बताया कि नेगाला गांव निवासी सतीश रोत (18) गुजरात में मजदूरी का काम करता था। मंगलवार को वह गुजरात से अपने घर आया था। रात को खाना खाने के बाद घर से अपने बड़े भाई के घर जाने के लिए निकला था। इस दौरान रास्ते में एक कुएं में उसने छलांग लगा दी। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। बुधवार सुबह पुलिस और परिजन जिला अस्पताल की मॉर्चुरी पहुंचे, जहां पर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *