वीर बाल दिवस पर कार्यक्रम

अनगड़ा।नवागढ़ स्थित श्रीश्री ज्ञान मंदिर में शुक्रवार को वीर बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा सिकिदिरी मंडल ने किया। इसमें गुरु गोविंद सिंह जी के दो बाल वीर पुत्रों बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह के बलिदान को याद किया गया। इनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के रूप में पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार मौजूद रहे। संचालन सिकिदिरी मंडल मंत्री दिलीप मिर्धा ने किया। जैलेंद्र कुमार ने बताया कि 2022 से प्रतिवर्ष 26 दिसंबर वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जैलेंद्र कुमार ने कहा कि गुरू गोविंद सिंह के दोनों वीर पुत्रों जोरावर सिंह व फतेह सिंह ने धर्म के लिए अपना बलिदान दिया था। उन्होंने कहा कि हमें एकजुट रहकर अपनी सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *