खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति संचालनालय ने की कार्रवाई:गरीबों का मुफ्त का चावल बेचने वाली 2 राशन दुकानें बंद, एक पर जुर्माना भी

गरीबों का सरकारी चावल बेचने वाले राशन दुकान संचालकों के खिलाफ नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय ने कार्रवाई की है। दैनिक भास्कर ने स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा किया था कि 1 रुपए किलो में मिलने वाला सरकारी चावल संचालक 20-22 रुपए प्रति किलो में बेच रहे हैं। इस खुलासे के बाद खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने जिला खाद्य नियंत्रक रायपुर से रिपोर्ट तलब ​की थी। खाद्य नियंत्रक की जांच में मां भगवती खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सहकारी समिति, बैरन बाजार और जय शीतला काली खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति, बढ़ईपारा में गड़बड़ी पाई गई। इन दुकानों को बंद कर दिया गया है। वहीं दूधाधारी महिला प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार, महामाया मंदिर वार्ड क्रमांक-62 में अनियमितता पाए जाने पर 7000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। निगरानी के लिए कमेटी बनाई: राशन दुकानों की नियमित निगरानी के लिए संचालनालय ने अधिकारियों की टीम बनाई है। निरीक्षण के दौरान वितरण प्रक्रिया, रिकॉर्ड का विशेष रूप से परीक्षण किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *