तरनतारन पुलिस ने ड्रग्स तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत पुलिस ने कुल 767 ग्राम आइस (क्रिस्टल मेथैम्फेटामाइन), 34 ग्राम हेरोइन, 2450 नशीली गोलियां, 6,850 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की है। साथ ही, एक 30 बोर की पिस्तौल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई एसएसपी सुरेंद्र लांबा की देखरेख में और डीजीपी पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस ने जिले के सभी सब-डिवीजनों में ड्रग तस्करों और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए यह अभियान चलाया। इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार थाना सिटी तरनतारन पुलिस ने अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 6 ग्राम हेरोइन और 1800 रुपए ड्रग मनी बरामद हुई। इसी तरह, सीआईए स्टाफ तरनतारन ने अमृतपाल सिंह उर्फ गोपी निवासी पंडोरी वड़ैच, अमृतसर को गिरफ्तार कर उससे कब्जे से 30 बोर की पिस्तौल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। थाना झबाल पुलिस ने बसीर सिंह निवासी ठठा, गुरप्रीत सिंह और बॉबी सिंह निवासी पंजवार कलां को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के पास से 2450 नशीली गोलियां जब्त की गईं। थाना चोहला साहिब पुलिस ने चमकौर सिंह उर्फ फोर्ड निवासी जौनेके को गिरफ्तार कर 100 लीटर अवैध शराब बरामद की। थाना गोइंदवाल साहिब पुलिस ने अमरजीत सिंह दीनेवाल को गिरफ्तार कर उसके पास से 6,750 मिलीलीटर अवैध शराब जब्त की गई।


