अजमेर जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में 264 मतों से अशोक रावत ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। वहीं, सचिव पद पर दीपक गुप्ता, जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर सुमित्रा पाठक, उपाध्यक्ष पद पर गगन वर्मा और रिजवाना एम खान, कोषाध्यक्ष पद पर भवानी सिंह मीणा सहित पुस्तकालय अध्यक्ष के पद पर अनिल सिंह चौधरी ने जीत हासिल की है। 10 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए मतगणना जारी है। यह उमीदवार रहे अध्यक्ष के लिए अशोक सिंह रावत, नरेन्द्र सिंह, धर्माराम चौधरी, राजीव जोशी के बीच मुकाबला है। सचिव पद पर मनीष कुमार तंवर, दीपक गुप्ता, दिनेश राठौड़, हेमेंद्र सिंह राठौड़ के बीच मुकाबला है। उपाध्यक्ष के लिए जगत सिंह, गगन यादव, घनश्याम सिंह सत्तावत, दीपक जैन, सह सचिव पीयूष जैन, सुमित्रा पाठक, पुस्तकालय अध्यक्ष मोहित गांधी, ललित कुमार कुम्पावत अनिल कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष पद डॉ. दीपक मूलचन्दानी, भवानी सिंह मीणा भगवानदास के बीच मुकाबला हुआ। कार्यकारिणी सदस्य के लिए यह रहे उमीदवार कार्यकारिणी सदस्य के लिए महेंद्र कुमार भाटी, योगेंद्र सिंह, अशोक प्रशांत, बीना सुकरिया, अविनाश मालू, अशोक कुमार जांगिड़, चंद्रशेखर उजीरपरिया, अंजू चौधरी, अनुतोष शर्मा, इंदर सिंह तंवर एवं उमेश कुमार, रचित कच्छावा, परमेश्वर कुमार खींची, लक्ष्मण सिंह, बाबू लाल शर्मा, फुरकान मोहम्मद शेख, हरचरनजीत सिंह, युसुफ मोहम्मद दावेदार रहे।


