डेढ़ माह तक चलेगा प्रीमैच्योर बच्ची का इलाज:सांस लेने में आ रही दिक्कत, प्रीमैच्यौर बेबी केयर यूनिट में चल रहा इलाज

जिला अस्पताल के एमसीएचयू के बाहर मिली प्री मैच्योर बच्ची का करीब डेढ माह तक इलाज चलेगा। बच्ची अस्पताल की प्री मैच्योर बेबी केयर सेंटर में भर्ती है। बच्ची अभी पूरी तरह से विकसित ही नहीं है। अस्पताल के पीडियाट्रिक्स विभाग के हैड ऑफ द डिपार्टमेंट डॉ. संजय राठी ने बताया कि बच्ची गुरुवार रात को मिली थी। शुक्रवार सुबह उन्हें जानकारी मिली। इसके बाद स्टाफ ने उसे संभाल लिया। इसे अज्ञात व्यक्ति एमसीएचयू के पास स्थित पालने के नजदीक छोड़ गया था। नर्सिंग स्टाफ अभी उसकी देखभाल कर रहा है। इस संबंध में बाल कल्याण समिति को सूचना दी गई है। बाल कल्याण समिति की ओर से बच्ची की देखभाल के लिए केयर टेकर भेजी जाएगी। इसके बाद यह केयर टेकर बच्ची की केयर करेगी जबकि उसका इलाज करने की जिम्मेदारी सरकारी डॉक्टरों और स्टाफ की रहेगी। उन्होंने बताया का बच्ची प्री मैच्योर है। उसे सांस लेने में तकलीफ और कुछ अन्य परेशानियां हैं। करीब डेढ माह में वह पूरी तरह ठीक होगी। इसके बाद बाल कल्याण समिति को इसकी सूचना दी जाएगी। बच्ची के पेरेंट्स को ढूंढने के लिए प्रयास किए जाएंगे। पेरेंट्स नहीं मिलने की स्थिति में बच्ची को गोद देने की प्रक्रिया की जाएगी। अज्ञात व्यक्ति छोड़ गया था बच्ची सरकारी अस्पताल के एमसीएचयू के बाहर गुरुवार रात करीब साढ़े बारह बजे कोई अज्ञात व्यक्ति बच्ची को छोड़ गया था। यहां दवा लेने आए व्यक्ति को बच्ची के रोने की आवाज सुनने पर उसने कर्मचारियों को बताया। कर्मचारियों ने बच्ची को संभाला। इसके बाद बच्ची का इलाज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *