नागौर में 7 साल की बच्ची से रेप:स्कूल से परीक्षा देकर लौट रही थी; गंभीर हालत में अजमेर रेफर

नागौर जिले के थांवला थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 7 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। बच्ची अर्द्धवार्षिक परीक्षा देकर स्कूल से घर लौट रही थी। हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र सिंह ने बताया- लहूलुहान हालत में घर पहुंची बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताई। बताया कि वह परीक्षा देकर स्कूल बस से घर लौट रही थी। बस से उतरकर पैदल घर की तरफ बढ़ी। इसी दौरान एक व्यक्ति उसे उठाकर सुनसान इलाके में ले गया। वहां उसने रेप किया। बच्ची इलाके के एक निजी स्कूल में दूसरी क्लास की छात्रा है। घटना की सूचना पर नागौर पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का मुआयना कर पीड़ित परिवार के लोगों से बातचीत की। बच्ची को गंभीर हालत में अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया‌ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *