पन्नू की हत्या की साजिश-भारतीय एजेंट पर एक्शन की सिफारिश:कमेटी ने रिपोर्ट सरकार को सौंपी, एजेंट पर न्यूयॉर्क में मामला दर्ज है

केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई कमेटी ने अमेरिका में भारतीय एजेंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की सिफारिश की है। एजेंट पर न्यूयॉर्क शहर में मामला दर्ज है। एजेंट पर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश का आरोप है। गृह मंत्रालय ने बताया कि लंबी जांच के बाद कमेटी ने सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है। इसमें भारतीय एजेंट के खिलाफ तेजी से कानूनी कार्रवाई पूरी करने की सिफारिश की है। हालांकि एजेंट का नाम नहीं बताया गया है। अमेरिका ने 18 अक्टूबर 2024 को भारतीय एजेंट पर खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के आरोप लगाए थे। अमेरिकी कोर्ट ने 2 लोगों को आरोपी बनाया था। इसमें निखिल गुप्ता और CC1 नाम का एक शख्स शामिल था। FBI ने CC1 को ही विकास यादव बताया है। उनकी भारतीय सेना की वर्दी में फोटो भी जारी की गई है। अमेरिका की खुफिया एजेंसी FBI का कहना है कि विकास भारत की इंटेलिजेंस एजेंसी RAW से जुड़े थे। विकास पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप भी लगाए गए। इसके बाद केंद्र सरकार ने ड्रग माफिया और आपराधिक गैंग के साथ एजेंट के संबंधों की जांच के लिए कमेटी बनाई थी। दिल्ली में विकास यादव गिरफ्तार
अमेरिका में वांटेड विकास यादव को दिल्ली पुलिस ने 18 दिसंबर 2023 को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ दिल्ली के एक बिजनेसमैन ने हत्या के प्रयास और किडनैपिंग का केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने विकास और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, व्यापारी ने विकास और गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के संबंधों के बारे में भी बताया था। इस मामले में विकास को अप्रैल में जमानत मिल चुकी है। कौन है गुरपतवंत सिंह पन्नू? ————————————- पन्नू मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… FBI के पास पन्नू के मर्डर की साजिश की चैट, दो एजेंट के बीच बातचीत का दावा पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में US जस्टिस डिपार्टमेंट ने निखिल गुप्ता और विकास यादव के बीच हुई बातचीत का ब्योरा उजागर किया है। इसमें पन्नू के मर्डर की डील से लेकर किलर हायर करने तक की पूरी बात है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *