पाली में निकाला नवीनोदय पथ संचलन:स्वयंसेविकाओं ने मिलाए कदम से कदम, शहरवासियों ने फूल बरसात कर किया स्वागत

राष्ट्र सेविका समिति की ओर से बुधवार को पाली शहर में नवीनोदय पथ संचलन शहर में निकाला गया। जिसमें सफेद वस्त्रों में सजी नारी शक्ति ने हाथ में लाठी लिए कदम से कदम मिलाकर शहर में पथ संचलन निकाला। जिनका रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूल बरसा कर स्वागत किया। इस दौरान जोश से लबरेज युवा भारत माता के जैकारे लगाते हुए पथ संचलन में शामिल महिलाओं-बालिकाओं का हौंसला बढ़ाते दिखे। नवीनोदय” पथ संचलन को लेकर सभी शहर के बांगड़ कॉलेज ग्राउंड में एकत्रित हुए। जहां बौद्धिक कार्यक्रम हुआ। उसके बाद शाम करीब सवा चार बजे पथ संचलन बांगड़ कॉलेज से रवाना हुआ। जो शहर के शिवाजी सर्कल, लोढा स्कूल रोड, सूरजपोल, अहिंसा सर्कल, व्यास सर्किल होते हुए बांगड़ स्कूल ग्राउंड पहुंच सम्पन्न हुआ। रास्ते में जगह-जगह संघ का स्वागत किया गया। लॉ कॉलेज के गेट के सामने पूर्व पार्षद किशोर सोमनानी, कांतिलाल वैष्णव, दीपक जैन आदि ने फूल बरसा कर पंथ संचलन का स्वागत किया। शिवाजी सर्किल पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, भाजपा नेता रामकिशोर साबू, सुरेश चौधरी सहित कई भाजपा पदाधिकारियों ने भी फूल बरसा कर पथ संचलन में शामिल नारी शक्ति का हौसला बढ़ाया। इस दौरान यहा गणपतसिंह राजपुरोहित, गजेंद्र सोनी सहित कई युवा भारत माता के जैकारे लगाते हुए पुष्प वर्षा करते दिखे। शहर के सूरजपोल, अहिंसा सर्किल सहित रास्ते में जगह-जगह पथ संचलन का स्वागत किया गया। संगठित रहने पर किया जागरूक
राष्ट्र सेविका समिति की जिला कार्यवाहिका अंजना सराफ ने बताया कि इससे पहले बांगड़ कॉलेज में आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम में अखिल भारतीय प्रमुख कार्यवाहिका अन्नदानम् सीता गायत्री ने सेविकाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि संगठित रहो ताकि एक अच्छे समाज का निर्माण हो सके। इस दौरान CA शानू पारख, सोजत जिला कार्यवाहिका लक्ष्मी जाट,पाली जिला कार्यवाहिका चंचल दवे, बाली जिला कार्यवाहिका अमिता जैन ने भी स्वयंसेविकाओं को संबोधित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *