प्रदर्शनकारी और सुरक्षा बलों के बीच धक्का-मुक्की:मृत कर्मचारियों के आश्रितों ने बीएसएल प्रबंधन वादा खिलाफी का लगाया आरोप

बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में बुधवार को तब तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब मृत कर्मचारियों के आश्रितों और सुरक्षा बलों के बीच एडीएम बिल्डिंग के पास हल्की धक्का-मुक्की हुई। आश्रित अपनी चार सूत्री मांगों का पोस्टर एडीएम बिल्डिंग के गेट पर चिपकाने पर अड़े हुए थे। बड़ी संख्या में आश्रित एडीएम बिल्डिंग पहुंचे। यहां पहले से ही सुरक्षा बल तैनात थे। आश्रितों का मुख्य मुद्दा बीएसएल प्रबंधन द्वारा किए गए वादों का उल्लंघन था। उनका आरोप है कि पिछले जल सत्याग्रह के दौरान प्रबंधन ने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया था। इसमें नियोजन सहित अन्य मुद्दे शामिल थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। आश्रित प्रतिनिधि शकील अंसारी के अनुसार, प्रबंधन ने वार्ता के नाम पर उनके साथ छलावा किया है। इस कारण आश्रितों ने 22 जनवरी से बोकारो के टू-टैंक गार्डेन में नए जल सत्याग्रह की घोषणा की है। काफी देर तक चले तनाव के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन आश्रितों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने का संकल्प जताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *