बठिंडा में आग लगाने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार:पेट्रोल बम से 8 घरों पर किया था हमला, मुखबिरी करने पर वारदात की

बठिंडा पुलिस ने घरों में आग लगाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 9 जनवरी की रात को हुई थी, जब कुछ उपद्रवियों ने जसप्रीत सिंह समेत 7-8 लोगों के घरों में आग लगा दी थी और मारपीट भी की थी। घटना गांव दान सिंह वाला की थी। इन लोगों ने बदमाशों की मुखबिरी की थी। एसएसपी अमनीत कौंडल और एसपी अमरजीत सिंह के निर्देशन में डीएसपी रविंदर सिंह रंधावा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। थाना नेहियावाला की मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर जसविंदर कौर की टीम ने छापेमारी कर रेशम सिंह, रणजीत सिंह और खुशप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। 11 जनवरी को एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। 13 जनवरी को दो और आरोपी गुरप्रीत सिंह और समिंदर सिंह उर्फ धल्लू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पेट्रोल बम का इस्तेमाल कर घरों को निशाना बनाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आगे की जांच में जुटी है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनी
मामलों में 15 जनवरी को मुख्य आरोपी रमिंदर सिंह उर्फ निहंग उर्फ दलेर, लाभवीर सिंह उर्फ लाभप्रीत सिंह, अजयपाल सिंह उर्फ पिंका, धर्मप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। सिंह निवासी कोठे जीवन सिंह वाला और परमिंदर सिंह उर्फ हैप्पी घुग्गा निवासी दान सिंह वाला को गिरफ्तार किया गया है। जिनको आज कोर्ट में पेश कर हिरासत में लिया जाएगा और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई है। आरोप लगाए जाने से पहले ही वादी जसप्रीत सिंह का डोसियन के साथ मतभेद था और उनके बीच कई बार बहस भी हुई थी। यही कारण है कि उक्तान द्वारा इस जघन्य घटना को अंजाम दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *