हर कार्यकर्ता के मान सम्मान की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता होगी-हीरा सिंह श्याम जिला भाजपा कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन

हर कार्यकर्ता के मान सम्मान की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता होगी-हीरा सिंह श्याम
जिला भाजपा कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन
अनूपपुर।
संगठन  महापर्व के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 14 जनवरी 2025  की देर शाम अनूपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा भाजपा के महामंत्री रहे हीरा सिंह श्याम के नाम  की गई, हीरा सिंह श्याम के नाम की घोषणा भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए होते ही जिले भर के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार दौड़ पड़ा और चारों तरफ से  बधाई का सिलसिला शुरू हुआ जो निरंतर जारी है। 15 जनवरी 2025 को नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम सर्वप्रथम मां नर्मदा अमरकंटक पहुंचकर माता जी का दर्शन करने के पश्चात अपनी नई पारी की शुरुआत की। अमरकंटक में मां नर्मदा का दर्शन करने के पश्चात वहां से लेकर अनूपपुर तक जगह-जगह पर उनका कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। अनूपपुर भाजपा कार्यालय में पार्टी के द्वारा आयोजित किए गए सम्मान समारोह में पहुंचे हीरा सिंह श्याम का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया।
इनकी उपस्थिति में हुआ आयोजन
मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल अनूपपुर के विधायक पूर्व मंत्री बिसाहू लाल सिंह, सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामलाल रौतेल ने भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास पुरी, अनिल गुप्ता, आधा राम वैश्य, बृजेश गौतम, मनोज द्विवेदी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सहबिन पनिका, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा, अजय उपाध्यक्ष, वैशाली ताम्रकार राम अवध सिंह अजय यादव श्रीमती अंजूलिका सिंह नगर परिषद अध्यक्ष डॉक्टर सुनील कुमार चैरसिया श्रीमती रेणु कोल उपाध्यक्ष रवि शंकर तिवारी, यशवंत सिंह, उमंग गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह सहित भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
युवा मोर्चा ने किया स्वागत
अनूपपुर जिला मुख्यालय पहुंचे नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम का युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं अमरकंटक तिराहे से भव्य स्वागत करते हुए रैली के माध्यम से भाजपा कार्यालय लेकर पहुंचे भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तिलक बंदन कर उनका स्वागत किया
मंत्री एवं विधायक रहे उपस्थित
नवनीत भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के स्वागत अभिनंदन समारोह में भाजपा कार्यालय में मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री अनूपपुर विधायक बिसाहू लाल सिंह, कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामलाल रौतेल भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास पुरी, अनिल गुप्ता, बृजेश गौतम, मनोज द्विवेदी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे जिनके द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर अपने विचार रखते हुए कहा कि संगठन ने एक युवा नेतृत्व को जिला अध्यक्ष की कमान सौपा है निश्चित तौर पर संगठन का काम तीव्र गति से आगे बढ़ेगा और हम सब मिलकर अपने युवा अध्यक्ष का कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग प्रदान करेंगे।
कार्यकर्ता और सामाज हित में करेंगे काम
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हीरा सिंह श्याम ने कहा की प्रदेश नेतृत्व ने हम जैसे एक आम कार्यकर्ता को एक बड़ी जिम्मेदारी प्रदान की है यह केवल भाजपा में ही संभव है जबकि हमारा पारिवारिक कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं रहा है अंतिम छोर से उठाकर हमें आगे की पंक्ति में भाजपा ने बैठाया है हम राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद  करता हूं संगठन ने जिस सोच के तहत हमें जिम्मेदारी प्रदान की है उसका निर्वहन हम पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन लेकर हम आगे बढ़ेंगे जिस भरोसे के साथ हमें कमान सौंप गई है उसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा कार्यकर्ता के हित में और समाज के हित में काम किया जाएगा हर कार्यकर्ता के मान सम्मान की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता होगी हम सब मिलकर भारतीय जनता पार्टी के परिवार को आगे ले जाएंगे जिससे कि राष्ट्र और समाज का निरंतर विकास गतिमान रहे। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *