जिला कांग्रेस प्रभारी का जिला युवा कांग्रेस अनूपपुर ने किया भव्य स्वागत
यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम के पोस्टर की हुई लॉन्चिंग
अनूपपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर का पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना को प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रभारी नियुक्त होने के बाद आज दिनांक 15 जनवरी 2025 को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय अनूपपुर में प्रथम आगमन पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चैहान के नेतृत्व में प्रभारी सुखेंद्र सिंह बन्ना का सामतपुर तालाब के पास तिराहे पर भव्य एवं जोरदार तरीके से स्वागत किया गया और गाजे बाजे के साथ पैदल मार्च कर जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें। तत्पश्चात प्रभारी सुखेंद्र सिंह बन्ना ने जिला कांग्रेस कमेटी संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा कांग्रेस के सभी विंगो के पदाधिकारियों से एक एक कर चर्चा की और संगठन द्वारा जिले में किए गए समस्त कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चैहान द्वारा प्रभारी जी से युवा कांग्रेस द्वारा जिले में युवाओं की बोलने की प्रतिभा को निखारने के लिए चलाए जा रहे यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम के पोस्टर का लॉन्च कराया गया और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चैहान ने यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम की सभी को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान प्रभारी सुखेन्द्र सिंह बन्ना के साथ प्रदेश महासचिव पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह, संगठन महामंत्री मनोज मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम कुमार त्रिपाठी, नागेन्द्रनाथ सिंह, सेवादल एहसान अली, मयंक त्रिपाठी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चैहान, जिलाध्यक्ष एनएसयूआई रफी अहमद, जनपद अध्यक्ष राजीव सिंह, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राघवेंद्र पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस नदीम अली अशरफी एवं कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


