पूर्व मंत्री ने सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप:कहा- महंगाई से परेशान है आम जनता, कांग्रेस 16 दिसंबर को करेगी विधानसभा का घेराव

कटनी में शनिवार को मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री विधायक लखन घनघोरिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से वादा किया था कि वह उनकी उपज दोगुनी करेंगे और खेती को लाभ का धंधा बनाएंगे। लेकिन न तो किसानों की आय दोगुनी हुई और न ही खेती लाभ का धंधा बना है। उसके उल्ट किसानों पर कर्ज का बोझ बढ़ गया है। पूर्व मंत्री विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल रही है, बिजली, पानी का भी संकट है। विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को झूठे सपने दिखाए। अपने संकल्प पत्र में फिर एक बार किसानों को भ्रमित कर धान का 3100 रुपए और गेहूं का 2700 रुपए समर्थन मूल्य देने का वादा करके सरकार बना ली। लेकिन सरकार बनने के बाद किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं किए। किसानों को न तो धान का 3100 रुपए और न ही गेहूं का 2700 रुपए समर्थन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। चाहे दलित हो, आदिवासी हो, महिलाएं हो, किसान हो या युवा हो। सब भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से परेशान हैं। हर वर्ग महंगाई की मार से जूझ रहा है। गरीब, मध्यमवर्गीय परिवारों को दो जून की रोटी भी नसीब नहीं हो पा रही है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर 16 दिसंबर को कांग्रेस विधानसभा घेराव करेगी। जिले से पांच सौ कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अमित शुक्ला, कांग्रेस नेता प्रेम बत्रा, मुड़वारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम जफर, जिला कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट संदीप जयसवाल जीतू मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *