सारणी-घोड़ाडोंगरी के बीच बनेगा नया रेलवे स्टेशन:125 करोड़ रुपए की लागत से होगा तैयार, कोयला परिवहन में होगी आसानी

घोड़ाडोंगरी और सारणी के बीच 125 करोड़ रुपए की लागत से जल्द ही पावर जनरेटिंग कम्पनी नया रेलवे स्टेशन बनाएगी। इससे सारणी में पावर जनरेटिंग कंपनी के पावर हाउस के लिए कोयला के जाने वाली मालगाड़ियों के लिए कोयला परिवहन आसान हो सकेगा। इसका सर्वे का काम पूरा हो चुका है। इससे यहां लगने वाली सीमेंट फैक्ट्री से भी सीमेंट परिवहन होगा। आमला विधायक डाॅ. योगेश पंडाग्रे ने बताया कि सारणी-घोड़ाडोंगरी के बीच कोयला परिवहन के लिए मौजूद रेलवे लाइन पर एक नया रेलवे स्टेशन बनाने की योजना है। इस पर 155 करोड़ 41 लाख रुपए खर्च होगा। इससे बगडोना, सलैया के पास नया रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा, जबकि नए पटरिया, ट्रिपलर, नई साइडिंग बनाई जाएगी। इससे कोयला और सीमेंट परिवहन में आसानी होगी। इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट बनाई गई है, जिसे RCC इंफ्रा स्ट्रक्चर कंपनी ने तैयार किया है। इस पर जल्द ही रेलवे प्रशासन टेंडर प्रक्रिया कर काम शुरू करवाएगी। इसके लिए राशि MPPGCL यानी बिजली कंपनी और NTPC राशि खर्च करेगी। इस पर मालगाड़ियों का परिचालन हो सकेगा। यह है पूरी योजना रेलवे सूत्रों के अनुसार सारणी में जल्द ही 660 एमडब्ल्यू की नई बिजली उत्पादन यूनिट लग रही है। इसके लिए साढ़े सात ट्रेन हर दिन कोयले के दरकार होगी, जबकि यहां लगने वाली सीमेंट फैक्ट्री से रोज डेढ़ रैक सीमेंट बाहर भेजा जाएगा। मतलब यहां मौजूदा 17 किमी लंबी रेल लाइन पर हर दिन 17 से 18 मालगाड़ी की रैक चलाना होगी। इसी संचालन को आसान बनाने के लिए घोड़ाडोंगरी और सारणी के बीच एक नया स्टेशन बनाया जाएगा। इसमें दो लूप लाइन बनाई जाएगी, जबकि एक मेन लाइन होगी। इससे घोड़ाडोंगरी-सारणी के बीच मालगाड़ी का संचालन बढ़ जाएगा। यह बदलाव भी होंगे
फिलहाल 16 किमी लंबी इस रेल लाइन पर लोहे के स्लीपर लगे हुए हैं। इसे हटाकर यहां सीमेंट के स्लीपर लगाए जाएंगे, जबकि अभी मौके पर लगी रेल पटरियों की जगह हैवी पटरियां लगेंगी, इससे इस मार्ग पर चलने वाली मालगाड़ियों की स्पीड बढ़ जाएगी। यहां खंबा नंबर 824/,14 के बीच बगडोना, सलैया के बीच नया रेलवे स्टेशन बनेगा, जबकि सारणी में नई साइडिंग के अलावा तीन नए ट्रिपलर लगाए जाएंगे, जिससे रोज करीब 450 कोयला भरे मालगाड़ी के डिब्बे खाली किए जाएंगे। इसके लिए पुरानी साइडिंग तोड़ दी जाएगी। बता दें कि घोड़ाडोंगरी-सारणी के बीच कोयला के जाने सिंगल लाइन मौजूद है, जो पावर हाउस की रेललाइन है, जिसका मेंटेनेंस रेलवे करती है। इस लाइन पर यात्री सुविधा के लिए ट्रेन चलने की कोई योजना नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *