जल जीवन मिशन के पूर्ण कार्यों को संबंधित ग्राम पंचायत को किया जाए अंतरण-कलेक्टर जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक हुई आयोजित

जल जीवन मिशन के पूर्ण कार्यों को संबंधित ग्राम पंचायत को किया जाए अंतरण-कलेक्टर
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक हुई आयोजित
अनूपपुर।
कलेक्टर हर्षल पंचोली की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन के एकल एवं समूह योजना के कार्यों की समीक्षा की गई। जिसमें नल-जल योजना के अप्रारंभ, प्रगतिरत, पूर्ण संबंधी कार्यों की विस्तृत जानकारी विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रदान की गई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र पुष्पराजगढ़ के विधायक फुन्देलाल सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड अनूपपुर के कार्यपालन यंत्री एच.एस. धुर्वे, जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त सुश्री सरिता नायक सहित अन्य सर्व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विधायक फुन्देलाल सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले के सभी मजरेध्टोलो को जोड़ा जाए। कोई भी परिवार योजना से वंचित न रहे। प्रत्येक घरों में नल से जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामों में जल स्त्रोतों की व्यवस्था न हो, वहां वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन अंतर्गत पूर्ण कार्यों के हैण्डओवर की प्रक्रिया विभागीय गाईडलाईन के अनुसार ग्राम पंचायतों के सुपुर्द किया जाए तथा योजना के अंतर्गत पूर्ण कार्यों का शुभारंभ कार्यक्रम के माध्यम से जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराया जाए। योजना के कार्य की पूर्णता के पश्चात् अगर कोई त्रुटि आती है, तो उनके पुनर्निरीक्षण की आवश्यक कार्यवाही की जाए। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत जितने कार्य 95 प्रतिशत पूर्ण हो चुके हैं, उनकी सम्पूर्ण कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित कर कार्यों का शुभारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत नल से जल प्रदाय कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पम्प ऑपरेटरों को प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *