इंदौर में सहस्त्रकूट जिनालय का शिलान्यास 15 दिसंंबर को:जैन मुनियों और साध्वियों के सान्निध्य में होगा कार्यक्रम, समारोह में बड़ी संख्या में शामिल होंगे समाजजन

श्रमण संस्कृति के महामहिम समाधिस्थ आचार्य विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा से दयोदय चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में नरेंद्र कुमार, आजाद कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. राकेश जैन, राजीव जैन एवं डॉ दीपक जैन द्वारा रेवतीरेंज में बनवाए जाने वाले सहस्त्र कूट जिनालय का शिलान्यास रविवार को दोपहर 1:30 बजे होगा। संभवत: यह प्रदेश का सबसे बड़ी जिनालय होगा। इस अवसर पर मुनि प्रमाण सागरजी महाराज, मुनि विनम्र सागर जी महाराज एवं आर्यिका दुर्लभमति माताजी के ससंघ सान्निध्य प्रदान करेंगे। ब्रह्मचारी अभय भैया के निर्देशन में पूजन विधि होगी। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जैन पप्पाजी ने बताया कि समारोह में आने जाने के लिए कालानी नगर, छत्रपति नगर, तिलक नगर आदि स्थानों सेबस की नि:शुल्क व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। समारोह में शामिल होने के लिए शहर के बाहर से भी समाजजन आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन के शामिल होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *