मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अनूपपुर की नई कार्यकारिणी घोषित
राजेश पयासी जिला अध्यक्ष दीपक सिंह महासचिव नियुक्त
अनूपपुर। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ अनूपपुर की नवीन जिला कार्यकारिणी घोषित हो गई है प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के नेतृत्व में कार्यकारी महासचिव सत्यनारायण वैष्णव ने अनूपपुर जिले की नवीन कार्यकारिणी घोषित की। दैनिक कीर्ति क्रांति के जिला ब्यूरो राजेश पयासी को नवीन जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया और दैनिक भास्कर के संवाददाता दीपक सिंह को महासचिव नियुक्त किया गया है। इनके नियुक्ति पर जिले में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष मंडल के पूर्व, सहसंयोजक मनोज द्विवेदी, पूर्व संभागीय अध्यक्ष अजीत मिश्रा, वर्तमान अध्यक्ष मुकेश मिश्रा सहित सभी पत्रकारों ने खुशी जाहिर करते हुए प्रांत अध्यक्ष शलभ भदौरिया का आभार व्यक्त करते हुए नव नियुक्त पदाधिकारियो को बधाई दी है। साथ ही सभी नवनियुक्त पदाधिकारी से यह निवेदन किया है कि संगठन और पत्रकारों के हित में जितना हो सके पूरी ऊर्जा के साथ काम करें।
ये है कार्यक्रणीय
राजेश पयासी संवाददाता कीर्तिक्रांति जिला अध्यक्ष वही जिले के उपाध्यक्ष के तौर पर बिजुरी के पत्रकार कमलेश मिश्रा संवाददाता, भास्कर उपाध्यक्ष, हिमांशु बियानी संवाददाता अंचलधारा, ज्ञानचंद्र जायसवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है वही महासचिव दीपक सिंह संवाददाता भास्कर को बनाया गया है आकाश नामदेव संवाददाता मेट्रो टूडे को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है जिले में सचिव पदों में साथी दीपेश जैन संवाददाता नवभारत कोतमा, रवि ओझा संवाददाता न्यूज 18, दुर्गा शुक्ला संवाददाता पत्रिका, हेतराम वर्मा संवाददाता पब्लिक एप, सुनील गुप्ता संवाददाता पदक 24 वही इस कार्यकारणी में संयुक्त सचिव विजय जायसवाल संवाददाता राजएक्सप्रेस, विनोद द्विवेदी संवाददाता राजएक्सप्रेस, अजय ताम्रकार संवाददाता पत्रिका, बिलाल अहमद संवाददाता टीवी 24, अजय जायसवाल संवाददाता दबंग दुनिया संयुक्त सचिव जिला कार्यकारिणी सदस्य अरुण ओटवानी संवाददाता अमर कीर्ति, राजकुमार तिवारी संवाददाता जबलपुर एक्सप्रेस, प्रमोद शुक्ला संवाददाता नवस्वदेश सुरेश शर्मा पत्रिका भालूमाड़ा संवाददाता हरिभूमि, अखिलेश नामदेव को बनाया गया है। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियो को शुभकामनाएँ प्रेषित की गयी है।


