भीलवाड़ा शहर में संतोषी माता मंदिर के निकट रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक प्रौढ़ की मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गुरुवार को परिजनों की मौजूदगी में इसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मामला प्रताप नगर थाना क्षैत्र का है।थाने के एएसआई चिराग अली ने बताया कि सिटी कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि संतोषी माता मंदिर के आगे ट्रेन उदयपुर-मदार, भीलवाड़ा से मदार के लिए रवाना हुई और संतोषी माता मंदिर के सामने पहुंची थी कि एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया जिसकी मौत मौके पर ही हो गई।लोको पायलेट व ट्रेन गार्ड ने स्टेशन मास्टर के जरिये पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक के पास मिले मोबाइल व आधार कार्ड से मृतक की पहचान सीतारामजी की बावड़ी के पीछे रहने वाले और अभी बालाजी का खेड़ा, मालोला चौराहा निवासी छोटूलाल पिता राजू रैगर (49) के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी रखवाया गया।छोटू ने सुसाइड किया है या हादसे का शिकार हुआ।इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


