फरीदकोट में दो दुकानदारों पर हमला:बाइक सवार 2 नकाबपोश ने बेसबॉल बैट से मारा, व्यापारियों ने बाजार बंद किया

फरीदकोट में बुधवार शाम को दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने दुकान के बाहर चाय पी रहे दो व्यापारियों पर बेसबॉल बैट से हमला कर दिया। हमले में योगेश और अर्पित जैन नाम के दुकानदार घायल हो गए। घटना पुरानी अनाज मंडी की है। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना सिटी-2 के एसएचओ सुखदर्शन शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चारों आरोपियों की पहचान की जा रही है। पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और उन्हें हमले का कारण समझ नहीं आ रहा। इस घटना के विरोध में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। व्यापारियों का आरोप है कि शहर में बढ़ती गुंडागर्दी के कारण वे अंधेरा होने से पहले ही दुकानें बंद करने को मजबूर हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए गश्त बढ़ाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *