लुधियाना में कुत्तों की होगी नसबंदी:आवारा कुत्तों को प्रशासनिक टीम ने पकड़ा, काटने से एक हफ्ते में 2 बच्चों की हुई थी मौत

लुधियाना के जगराओं में आवारा कुत्तों ने महज एक हफ्ते के भीतर दो नाबालिग बच्चों की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया है। बुधवार को बीडीपीओ सुधार जुगराज सिंह के नेतृत्व में एक टीम गांव हसनपुर पहुंची। टीम में पशुपालन विभाग से डॉ. प्रशोतम सिंह और लुधियाना नगर निगम की डॉग कैचर टीम शामिल थी। दाखा पुलिस के एएसआई दलजीत सिंह भी अपनी टीम के साथ मौजूद थे। हालांकि टीम खूंखार कुत्तों को नहीं पकड़ पाई, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद कई आवारा कुत्तों को पकड़कर वैन में ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए कुत्तों की नसबंदी की जाएगी। आगे की कार्रवाई डिप्टी कमिश्नर के आदेशों के अनुसार की जाएगी। गांव के पंच हरजीत सिंह और अमनदीप सिंह ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने बताया कि गांव में बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते झुंड बनाकर घूम रहे हैं और इनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जरूरत है। मौके पर सचिव हरजीत सिंह सहित कई ग्रामीण भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *