PAK गए पंजाबी युवक की होगी घर वापसी:अमेरिका से मिली मदद, पाकिस्तानी वकील लड़ेंगे केस, पाक रेंजर्स को कुछ संदिग्ध नहीं मिला

जालंधर से बॉर्डर क्रॉस कर पाकिस्तान पहुंचे पंजाबी युवक शरणदीप सिंह की जल्द वतन वापसी होगी। उसे पाकिस्तान से भारत भेजने के लिए वहां की कोर्ट में केस दायर किया जाएगा। जिसमें पाकिस्तानी वकील उसकी पैरवी करेगा। इसका खुलासा पाकिस्तानी यूट्यूबर नासिर ढिल्लो ने किया। ढिल्लो ने एक वीडियो जारी कर कहा कि शरणदीप के गांव के ही अमेरिका में रहते युवक ने उससे संपर्क किया है। जिसके बाद शरणदीप को कानूनी मदद देने की तैयारी की जा रही है। शरणदीप जालंधर में शाहकोट का रहने वाला है। वह तरनतारन में खेमकरण सेक्टर से बॉर्डर क्रॉस कर पाकिस्तान सीमा में घुस गया था। जहां पाक रेंजर्स ने उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद कार्रवाई के लिए उसे पाकिस्तान पुलिस को सौंप दिया। शरणदीप के वतन वापसी के ज्यादा चांसेज क्यों… शरणदीप पाकिस्तान कैसे पहुंचा
शरणदीप के पिता सतनाम सिंह ने बताया कि उनका बेटा नशे का आदी है। कुछ दिन पहले वह अन्य युवकों के साथ घर से चला गया था। परिवार ने रिश्तेदारियों में तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पहले भी वह नशे के कारण किसी के घर रुक जाता था, इसलिए शुरुआत में चिंता नहीं हुई। जब शरणदीप रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां नहीं मिला, तो परिवार ने 8 दिसंबर को शाहकोट पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद जिस युवक के साथ वह गया था, उससे संपर्क किया गया। पहले उसने 5-6 दिन तक कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन बाद में बताया कि वह शरणदीप को बॉर्डर के पास छोड़कर आया था। इसके बाद 2 दिन पहले पाकिस्तानी रेंजर्स ने उसकी हथकड़ी लगी फोटो जारी की तो पता चला कि वह पाकिस्तान चला गया है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पिता ने यह भी बताया कि वह कुछ समय पहले ही कपूरथला जेल से छूटा था। वह झगड़े के मामले में जेल में बंद था। ******************** ये खबर भी पढ़ें… पंजाब का युवक बॉर्डर क्रॉस कर पाकिस्तान पहुंचा:पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ा, हथकड़ी लगी फोटो जारी की; जालंधर से अचानक गायब हुआ था पंजाब के जालंधर का रहने वाला युवक अचानक पाकिस्तान पहुंच गया। इसका खुलासा तब हुआ, जब पाकिस्तानी रेंजर्स ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पाक रेंजर्स के साथ उसकी हथकड़ी लगी फोटो जारी कर दी (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *