32 लाख के 4 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर:86 जवानों की शहादत के हैं जिम्मेदार, ताड़मेटला हमले में थे शामिल

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 4 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। ये सभी 32 लाख रुपए के इनामी हैं। सभी पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। सुकमा जिले के ताड़मेटला की घटना में शामिल रहे हैं। कुल 86 जवानों को शहादत के जिम्मेदार हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि, इनके आत्मसमर्पण से फायदा मिलेगा। दरअसल, बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही है। लगातार हो रहे एनकाउंटर के डर से नक्सल संगठन में बौखलाहट भी है। कहीं मुठभेड़ में मारे न जाएं इसी दहशत की वजह से 4 नक्सलियों ने नारायणपुर पुलिस के सामने अपने हथियार डाल दिए हैं। ये हैं सरेंडर नक्सली ताड़मेटला घटना में थे शामिल दरअसल, अप्रैल 2010 में नक्सलियों ने सुकमा जिले के ताड़मेटला में CRPF जवानों पर हमला किया था। इस घटना में 76 जवान शहीद हुए थे। नक्सलियों ने शहीद जवानों के पास से हथियार और अन्य सामान लूट लिए थे। सरेंडर नक्सली अरब उर्फ कमलेश इस घटना में शामिल था। ये चारों माओवादी कई बड़े नक्सली लीडरों के साथ काम कर चुके हैं। वहीं इसके सरेंडर करने के बाद पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *