रातु रोड स्थित श्रद्धानंद सेवाश्रम मध्य विद्यालय की एक शिक्षिका ने गुरुवार को शिक्षक अभिषेक सिन्हा व पूर्व प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित शिक्षिका ने अभिषेक सिन्हा व सुरेंद्र कुमार पर ब्लैकमेल करने और बदनाम करने की नियत से सोशल मीडिया में फोटो शेयर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि स्कूल के सोशल मीडिया ग्रुप में पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार ने चरित्र को गलत दिखाने की मकसद से वीडियो भेजा था। उसने यह साबित करने का प्रयास किया था कि अभिषेक के साथ उसके गलत संबंध है। अभिषेक द्वारा भेजा गया वीडियो और चैट बदनाम करने के लिए सार्वजनिक किया गया था। पीड़िता ने यह भी बताया है कि अभिषेक पर नाबालिक बच्चियों ने गंदी व गलत बात करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसका जांच चल रही है। दोस्ती के समय लिया गया फोटो और वीडियो के माध्यम से उसे ब्लैकमेल किया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 19 अगस्त को रातू रोड स्थित एक निजी स्कूल की छात्रा शिक्षा सचिव को गुमनाम पत्र भेजकर आरोपी शिक्षक अभिषेक के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत में छात्रा ने बताया था कि आरोपी शिक्षक छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता है।


