नामकुम थाना क्षेत्र की मौलाना आजाद कालोनी में डिलीवरी देने गए डिलीवरी बॉय उपेंद्र कुमार से मारपीट कर पल्सर बाइक छीन ली गई। उसकी जेब से पांच हजार रुपए भी निकाल लिए गए। इस संबंध में उपेंद्र कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि गली नंबर छह के एक युवक अपने दो सहयोगियों सहित गालीगलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए लूट की घटना को अंजाम िदया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की भी पहचान हो गई है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।


