धमतरी में बांग्लादेश का पुतला जलाया:हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन, हिन्दू संगठन हुए एकजुट

छत्तीसगढ़ के धमतरी में हिन्दू जागरण मंच और श्रीराम हिन्दू संगठन ने बांग्लादेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को हुए इस प्रदर्शन में बांग्लादेश के प्रतीकात्मक पुतले को फांसी पर लटकाकर जलाया गया। यह विरोध बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों और हत्याओं के खिलाफ था। शहर के घड़ी चौक पर एकत्रित हुए संगठन के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश का प्रतीकात्मक पुतला बनाया। उन्होंने पहले उसे फांसी पर लटकाया और फिर दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार बर्दाश्त नहीं प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने इस गंभीर मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। श्रीराम हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। प्रदर्शन के दौरान देश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों और बांग्लादेशी जिहादियों के खिलाफ भी नारे लगाए गए। संगठनों ने केंद्र सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भारत में अवैध बांग्लादेशियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *