3 माह में 1.30 लाख एमटी कूड़े की बायोरेमेडिशन: निगम कमिश्नर

भास्कर न्यूज | अमृतसर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने भगतांवाला डंप साइट का दौरा कर बायोरिमेडिएशन की समीक्षा की। कमिश्नर ने बताया कि एक अक्टूबर से 26 दिसंबर तक 1,30,286 एमटी कूड़ा खत्म किया जा चुका है। अब तक औसतन 1,908 एमटी प्रतिदिन कूड़ा खत्म करने की क्षमता से कार्य किया जा रहा है। 26 दिसंबर को 1,830 एमटी कूड़ा हटाया गया। इकोस्टैन कंपनी को अक्टूबर-2026 तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया है। बायोरिमिडिएटेड कचरे में 39,696 मीट्रिक टन बायोसॉइल, 4,962 एमटी सीएंडडी (निर्माण एवं विध्वंस) कचरा, 3,473 एमटी आरडीएफ, 1,488 एमटी अन्य रिकवरेबल सामग्री शामिल है। वहीं, कमिश्नर ने थ्री आर कंपनी की ओर से ताजा एकत्र किए जा रहे कचरे वाले स्थान का निरीक्षण भी किया। कंपनी के मैनेजर पंकज ने कचरा रखने एवं वाहनों की सुचारू आवाजाही हेतु अतिरिक्त स्थान की आवश्यकता बताई। जिस पर कमिश्नर ने इकोस्टैन कंपनी को निर्देश दिए कि जहां से बायोरिमेडिएशन के लिए कचरा उठाया जा चुका है। इस मौके पर एडिश्नल कमिश्नर सुरिंदर सिंह, हेल्थ अफसर डॉ. किरण कुमार व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *