तमता| तमता से बालाझर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर कंटीली झाड़ियों के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के दोनों किनारों पर उगी झाड़ियां इतनी अधिक बढ़ गई हैं कि मार्ग संकरा हो गया है और यातायात में रुकावट आ रही है। बड़ी झाड़ियां विजिबिलिटी को भी प्रभावित कर रही हैं। – मनीष शर्मा


