कवर्धा| राज्य में आरटीओ ई-चालान से जुड़ी धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। परिवहन विभाग के वेबसाइट का नकली (क्लोन) पेज बनाकर लोगों को ट्रैफिक नियम तोड़ने के नाम पर डराने वाले संदेश भेज रहे हैं। इन संदेश में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही लोगों की व्यक्तिगत जानकारी और बैंक खाते से पैसे चोरी हो रहे हैं। ऐसे लिंक पूरी तरह फर्जी हो सकते हैं। ऐस लिंक व एपीके फाइल ओपन न करें। वास्तविक ई-चालान की जानकारी व भुगतान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट echallan.parivahan.g ov.in का उपयोग करें।


