अंत्यवसायी निगम के अध्यक्ष सुरेश का सम्मान

मालखरौदा | छत्तीसगढ़ शासन के राज्य मंत्री और अंत्यावसायी सहकारी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश कुमार बेसरा का मालखरौदा के सारसडोल ग्राम स्थित अंबेडकर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मान किया। इसके बाद दोपहर में ग्राम मोहतरा निवासी आनंद दास महंत के आवास पर गए। इस दौरान मंत्री ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं और जरूरतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के तहत छत्तीसगढ़ में सभी वादे पूरे किए गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों में प्रसन्नता का माहौल है। इस दौरान भाजपा मंडल छपोरा के उपाध्यक्ष राजेश साहू, जिला कार्यकारी प्रमुख चक्रधर साहू, साहेब दास, पुष्पेंद्र चंद्रा, अधिवक्ता मनहरण कमलेश, रवि खंडे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विकास और जनता से संवाद पर विशेष जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *