जांजगीर | बढ़ती ठंड के मद्देनजर रसोइया संघ की संरक्षक गीता सिंह ने कुष्ठ आश्रम कात्रे नगर में कुष्ठ रोगियों को 25 कंबल दान किए। इस मौके पर उन्हांेने संस्था प्रमुख से मुलाकात की और उनसे आश्रम में हो रही विभिन्न गतिविधियों और सेवा कार्य की विस्तार से जानकारी ली। आश्रम में कुष्ठ रोगियों से मिलकर उनका हाल भी जाना। उन्हांेने आश्रम परिसर में स्थिति गणेश मंदिर में महाराष्ट्र से लाकर प्रतिस्थापित की गई गणेश प्रतिमा के भी दर्शन किए। इसके बाद उन्हांेने आश्रम परिसर में स्थित अस्पताल में पहुंची और वहां कामकाज को जाना है। अंत में उन्हांेने संस्था प्रमुख से भेंटकर उन्हंे हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।


