नागेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न:5 दिवसीय समारोह में नागेश्वर महादेव सहित देवी-देवताओं की हुई प्राण प्रतिष्ठा

राजसमंद में भिक्षु निलियम के पास नवनिर्मित श्री नागेश्वर महादेव शिखर मंदिर के पांच दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आज सम्पन्न हुआ। पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में नागेश्वर महादेव, माता पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और नंदी की मूर्तियों की वैदिक मंत्रों के साथ प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। पंडितों द्वारा मूर्तियों का धान्याधिवास, जलाधिवास, सहित सभी अनुष्ठान मंत्रोच्चारण के साथ आज पूर्ण किए गए। इसके बाद पूर्ण विधि विधान से सभी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर पर कलश ध्वजादंड की प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान महादेव के गगन भेदी जयकारों लगाए गए जिससे वातावरण शिवमय हुआ। मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हवन की पूर्णाहुति हुई, जिसके बाद महाप्रसादी में सैडको की संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया। श्री नागेश्वर महादेव सेवा समिति सेन कॉलोनी के सानिध्य में आयोजित महोत्सव के तहत मंगलवार रात्रि को भक्ति संध्या गायक नरेश सुथार, भगवत सुथार, पिंटू सेन, योगेश गुरु, नयन नंदवाना ने जुगलबंदी करते हुए एक से बढकर एक भजन प्रस्तुत किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *