अमृतसर | बिहार के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने तख्त श्री पटना साहिब में साहबजादों की शहादत को समर्पित चार साहिबजादे एमआरआई व सिटी स्केन सेंटर का शिलान्यास किया। यह शिलान्यास महाराष्ट्र के वरिष्ठ धार्मिक नेता, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और तख्त श्री पटना साहिब बोर्ड के सदस्य गुरिंदर सिंह बावा की मेडिकल लंगर की पहल के तहत किया। इससे पहले मुंबई के खालसा कॉलेज में मेडिकल लंगर के तहत पिछले एक साल से चार साहिबजादे एमआरआई और सिटी स्केन सेंटर कामयाबी से चल रहा है। इसकी दूसरी शाखा जनवरी, 2026 में लखनू नगर में शुरू होने जा रही है। इसी लंगर को आगे बढ़ाते हुए गुरिंदर सिंह बावा ने श्री पटना साहिब में तीसरे एमआरआई सेंटर खोलने के एलान के तहत श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व एवं चार साहबजादों की शहादत के मौके पर बिहार के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने अजा इसका शिलान्यास रखा।


