अमृतसर| बाढ़ की प्रभावित अजनाला के किसानों और पशुपालकों से जिला प्रशासन और समाजसेवियों ने एक बार फिर हाथ मिलाया है। मिशन चढ़दी कला और मिशन सांझा उपराला के तहत डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह के नेतृत्व में 23 प्रभावित परिवारों को साहीवाल नस्ल की गायें भेंट की गईं। इससे पहले भी 16 परिवारों को ऐसी सहायता दी जा चुकी है। इस विशेष समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर विशेष रूप से उपस्थित रहे। धालीवाल ने समाजसेवी राकेश हांडा और उनके परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गौ-दान न केवल धार्मिक रूप से पवित्र है, बल्कि यह जरूरतमंद परिवारों के लिए स्थाई रोजगार का साधन भी बनेगा।


