अमृतसर | आप के जिला अध्यक्ष प्रभबीर सिंह बराड़ ने कहा कि सीएम मान जनवरी से पंजाब के हर परिवार के लिए नए साल के बड़े तोहफे के तौर पर ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ शुरू कर रहे हैं। इस योजना के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपए तक का कैशलेस मुफ्त इलाज दिया जाएगा। बराड़ ने कहा कि हेल्थ डिपार्टमेंट की रिव्यू मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि इस योजना की जानकारी हर परिवार तक बड़े पैमाने पर पहुंचाई जाए ताकि हर योग्य नागरिक इसका पूरा फायदा उठा सके। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब, मज़दूर और मिडिल क्लास परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगी क्योंकि पहले महंगे इलाज की वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि बढ़ते मेडिकल खर्च ने आम लोगों की कमर तोड़ दी थी, लेकिन अब इस स्कीम के ज़रिए लोग सरकारी और तय प्राइवेट अस्पतालों में बिना किसी खर्च के इलाज करवा सकेंगे।


