शादी का झांसा देकर अगवा करने वाला युवक नामजद

जालंधर| न्यू गोबिंद नगर में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अगवा करने के आरोप में पुलिस ने युवक को नामजद किया है। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी बीते दिनों घर से बाहर निकली थी। जब वह शाम तक वापस नहीं आई, तो परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने अपने स्तर पर बेटी की तलाश की और उसके दोस्तों व रिश्तेदारों के घर भी पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पिता के मुताबिक, जांच के दौरान उन्हें पुख्ता जानकारी मिली थी कि न्यू गोबिंद नगर का ही रहने वाला सुदीप उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। जब परिजन आरोपी सुदीप के घर पहुंचे, तो वह भी वहां से गायब मिला। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर साहिल चौधरी ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयानों और शुरुआती जांच के आधार पर आरोपी सुदीप के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) और 87 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *