जालंधर| किशनपुरा स्थित न्यू किड्स गार्डन स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने नृत्य के माध्यम से अपना हुनर दिखाया, जिसे उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल रूचि विज ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया और कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


