इंदौर के मॉल में लगी आग,₹2करोड़ के ब्रांडेड कपड़े जले:कर्मचारी सुबह पहुंचे तो पता चला; फायर ब्रिगेड ने कहा शॉर्ट सर्किट से लगी आग

इंदौर के एबी रोड स्थित हाई स्ट्रीट अपोलो मॉल में आग लग गई। मॉल में आग ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम रेयर रैबिट में लगी, जो तीन महीने पहले ही खुला था। बताया गया है कि देर रात शोरूम में आग लगी, लेकिन किसी का ध्यान नहीं गया। शोरूम कर्मचारियों के अनुसार, इस आग से शोरूम में रखे करीब 2 करोड़ रुपये के कपड़े जलकर खाक हो गए। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि एक दिन पहले ही 30 लाख रुपये के नए कपड़े शोरूम में आए थे। सुबह आग का पता चला सुबह सफाई के लिए पहुंचे शोरूम कर्मचारियों ने धुआं देखा और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। तब तक शोरूम में रखा दो करोड़ रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन धुएं की अधिकता के कारण दमकलकर्मी अंदर नहीं जा सके। धुआं निकालने के लिए शोरूम के कांच तोड़ने पड़े। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की ठोस वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है, लेकिन फायर ब्रिगेड ने शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई है। एक दिन पहले आया था नया माल शोरूम में मंगलवार रात को 30 लाख रुपये का नया माल लाकर रखा गया था, जो जलकर राख हो गया। शोरूम में महंगे और ब्रांडेड कपड़े रखे थे। शोरूम संचालक के अनुसार, आग के कारण उन्हें करीब 2 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *