लुधियाना में गर्भवती महिला की मौत पर:राष्ट्रीय महिला आयोग सक्रिय, पंजाब DGP को लिखी चिट्ठी; 5 दिन में रिपोर्ट तलब के आदेश

लुधियाना के डाबा थाना इलाके की राजा कॉलोनी में 8 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने घटना का संज्ञान लेते हुए पंजाब के DGP को पत्र लिखा है। आयोग ने निष्पक्ष और समयबद्ध जांच आरोपी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सभी सबूत सुरक्षित रखने तथा पीड़ित परिवार को कानूनी सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 5 दिनों के भीतर एक्शन-टेकन रिपोर्ट मांगी है। शरीर पर चोटों के निशान देखकर परिवार को हुआ शक राजा कॉलोनी की रहने वाली पुष्पा देवी (38) की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुष्पा 8 महीने की गर्भवती थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पति अजय कुमार ने ससुराल पक्ष को बताया कि पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ने से उसकी मौत हुई। लेकिन परिजन जब घर पहुंचे तो पुष्पा के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान देखकर उन्हें संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसी बीच आरोपी पति मौके से फरार हो गया। नशे में बेरहमी से पिटाई की पुष्टि जांच में सामने आया कि आरोपी शराब के नशे में पुष्पा की बेरहमी से पिटाई करता था। इसी मारपीट में उसकी जान चली गई। पुलिस ने मामला स्पष्ट होने पर हत्या (302 IPC) का केस दर्ज कर अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। पहले भी होती थी घरेलू हिंसा पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी पहले भी पत्नी पर हिंसा करता था। कई बार पंचायतें हुईं लेकिन हर बार वह माफी मांगकर बच निकलता था। अब महिला की मौत के बाद मामला पूरी तरह सामने आ गया है। पुलिस ने कहा थाना डाबा की SHO इंस्पेक्टर कुलवंत कौर ने बताया कि महिला से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस बेहद गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक धाराएं जोड़ी जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *