CM साय-डॉ रमन बने क्रिकेटर:पत्रकारों ने की बॉलिंग मुख्यमंत्री ने लगाया शॉट, बॉक्स क्रिकेट लीग की शुरुआत

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाथ में बल्ला थामा और उसके बाद क्रिकेटर अवतार में दिखे। प्रोफेशनल प्लेयर्स की तरह शॉट लगाया। फिर बारी आई डॉ रमन सिंह की आई, वो भी माहिर खिलाड़ियों की तरह गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचते हुए दिखाई दिए। मौका था रायपुर में आयोजित हो रहे मीडिया बॉक्स क्रिकेट लीग का। इस क्रिकेट लीग में छत्तीसगढ़ के न्यूज़ चैनल, वेबसाइट और अखबार के पत्रकार क्रिकेट खेलते दिखाई देंगे। इस दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव ने उद्घाटन किया। सभी पत्रकारों से उन्होंने मुलाकात की। लीग की शुरुआत अलग-अलग मीडिया हाउस से जुड़े संपादकों के खेल से हुई। दूसरी तरफ भाजपा के नेताओं की टीम थी। एडिटर 11 के सामने भाजपा प्रदेश प्रवक्ताओं की टीम ने आठ ओवर के मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का सेहरा पहना। मीडिया क्रिकेट लीग के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने बताया- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। मीडिया के साथी अब तक खबरों की दौड़ में आगे निकलने के लिए आपस में प्रतियोगिता करते रहे हैं, लेकिन खेल के मैदान में खेल भावना के साथ आपस में प्रतियोगिता करते हुए देखना रोमांचकारी अनुभव है। इस मौके पर विधायक पुरन्दर मिश्रा, प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *