उधारी मांगने पर दूधवाले को पीटा, VIDEO:बाइक से गिराया, बीच बचाव में बुजुर्ग महिला आई; 3 लोगों पर FIR

उधारी के पैसे मांगने पर तीन ग्रामीणों ने एक दूधवाले की पिटाई कर दी है। घटना का मंगलवार की है। जिसका वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दूधवाले के साथ युवक मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा है। ठेमी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नीलेश साहू बेदु गांव निवासी घर-घर जाकर लोगों को दूध देने का काम करता है। कल (14 जनवरी) को वह आकाश बख्शी से दूध की पुरानी उधारी के रुपए मांगे थे। इस दौरान नीलेश ने फोन पर किसी व्यक्ति से बात की। जिसमें उसने कहा- ठीक है, मत दो रुपए, आकाश यहीं हैं, हमसे बात कर लो। इसके बाद आकाश ने नीलेश के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। उसका मोबाइल भी छीन लिया। इसी बीच दो अन्य व्यक्तियों ने भी आकर दूधवाले को हाथों से मारना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं दूध वाले को बाइक सहित सड़क पर गिरा दिया। वीडियो में आरोपी आकाश दूध की टंकी पर भी मारता नजर आ रहा है। जबकि एक बुजुर्ग महिला मारपीट करने वाले को रोक रही थी। इस घटना के बाद रात को पीड़ित नीलेश साहू ने गोटेगांव थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करानी चाही, लेकिन मामला ठेमी होने के कारण उसका मुलायजा भर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल के लिए भेजा गया। ठेमी थाना प्रभारी प्रियंका केवट के अनुसार दूध की उधारी मांगने पर हुई मारपीट में बेदु गांव के आकाश बख्शी, अवधेश बख्शी और एक अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोपियों को को बयान दर्ज कराने थाने बुलाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *