जीतो जयपुर पिकलबॉल लीग टूर्नामेंट का समापन

जयपुर | जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन जयपुर चैप्टर की ओर से पिकलबॉल लीग टूर्नामेंट का समापन हुआ। 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। चैप्टर की चेयरपर्सन सलोनी जैन एवं चीफ सेक्रेटरी हितेश भांडिया ने कहा जीतो का उद्देश्य खेल, स्वास्थ्य और समाज को जोड़ने वाले मंचों का निर्माण करना है। राजस्थान पिकलबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष भाव्य विश्नोई ने विजेताओं को सम्मानित किया। फीमेल डबल्स में तान्या कासलीवाल एवं नीति कासलीवाल, सिंगल्स वर्ग में नेहम बैद, नितिन जैन, राहुल रांका, सौरभ सेठी एवं सम्यक रांका, जबकि मेल डबल्स में तन्मय भांडिया एवं नेहम बैद, दिवित जैन एवं तनिष्क मुसल तथा शशांक एवं नमन विजयी रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *