यूपी में भीषण कोहरा, मुजफ्फरनगर में 20 वाहन टकराए:4 हादसों में एक की मौत, 20 घायल, लखनऊ में बूंदाबांदी, 17 जिलों में अलर्ट

यूपी में फिर से मौसम ने करवट ली है। लखनऊ में सुबह बूंदाबांदी हुई। आज 17 जिलों में बारिश का अलर्ट है। तेज हवाओं के साथ ओले भी गिर सकते हैं। सुबह से 45 जिलों में घना कोहरा छाया है। अयोध्या में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई है। कोहरे के चलते प्रदेश में अलग-अलग 4 हादसों में एक युवक की मौत हो गई। 20 लोग घायल हो गए। मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर एक के बाद एक 20 वाहन टकरा गए। वहीं, नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास दो वॉल्वो बसों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। सहरानपुर में अलग-अलग जगह दो हादसे हुए दिल्ली से आ रही रोडवेज बस पलट गई। वहीं दूसरे हादसे में बाइक और टैम्पो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। कोहरे से सऊदी अरब के दम्माम से लखनऊ आने वाली फ्लाइट कैंसिल हो गई। इसके अलावा, 2 फ्लाइटें लखनऊ एयरपोर्ट पर देरी से आईं। यहां से 3 फ्लाइटें भी लेट रवाना हुईं। बरेली मंडल आने वाली 22 ट्रेनें 6-8 घंटे तक लेट आईं। बेंगलुरु से बरेली आने वाली फ्लाइट भी रद्द हो गई। मंगलवार को मेरठ सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ मनोज श्रीवास्तव ने बताया- 19 जनवरी तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसके चलते गलन और बढ़ेगी। सहारनपुर में दो हादसों में एक की मौत 8 घायल सहरानपुर में कोहरे के चलते रोडवेज बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे। पुलिस बुलाई और यात्रियों को किसी तरह से बाहर निकला। 5 यात्रियों को हल्की-फुल्की चोट आई है। हादसा चुनहेटी रेलवे फाटक के पास हुआ। दूसरा हादसा रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में माजरी गांव के पास हुआ। सुबह बाइक और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो में बैठा एक व्यक्ति और बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रामपुर मनिहारान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बाइक सवार गुफरान को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टकराते गए वाहन मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सुबह 20 वाहन टकरा गए। पहले ट्रक ने मिनी ट्रक को टक्कर मारी। इसके बाद एक के बाद एक 20 वाहन टकराते गए, जिससे यातायात ठप हो गया। ये हादसा नई मंडी कोतवाली इलाके के जानसठ रोड ओवर ब्रिज पर हुआ। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी इतनी कम थी कि वाहन चालकों को सामने कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। पहले दिल्ली की तरफ से आ रहे ट्रक ने मिनी ट्रक को टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन टकराते चले गए। हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नोएडा में दो वॉल्वो बसें आपस में टकराईं नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास कोहरे के चलते दो वॉल्वो बसों में टक्कर हो गई। हादसे में दो यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद ट्रैफिक कर्मियों ने बस को धक्का देकर बस को सड़क के किनारे किया। ग्वालियर से दिल्ली आ रही बस ने गोरखपुर से दिल्ली आ रही बस को पीछे से टक्कर मार दी। यात्रियों ने बताया- ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। कोहरा बहुत घना था, इसलिए वो संतुलन खो बैठा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मौसम की तस्वीरें- क्यों बदला मौसम?
कानपुर CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. SN सुनील पांडेय ने बताया- दूसरा पश्चिमी विक्षोभ बुधवार को आ रहा है। इस समय दो तरह की हवाएं आ रही है। बंगाल की खाड़ी और हिमालयी हवाएं आपस में टकरा रही हैं। समुद्री नमी मौसम में बनी हुई है। इस वजह से ठंड और कोहरा बना रहेगा। जब पश्चिमी विक्षोभ रुकेंगे तो उत्तर पश्चिमी हवाओं में निरंतरता आएगी। इससे मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ेगी। इसके अलावा अभी मौसमी गतिविधि ला-नीना भी सक्रिय है। 3 दिनों तक मौसम का अनुमान अब शहरों का हाल जानिए- अयोध्या में कोहरा, तापमान 8 डिग्री अयोध्या में मंगलवार देर रात से कोहरा छाया है। सुबह विजिबिलिटी 50 मीटर रही। मंगलवार और बुधवार की रात न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के चलते अयोध्या आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। फ्लाइट्स पर भी कोहरे का असर पड़ा है। वाराणसी में धुंध छाई, विजिबिलिटी 500 मीटर वाराणसी में मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह से धुंध छाई हुई है। शहर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री दर्ज किया गया। विजिबिलिटी 500 मीटर रिकॉर्ड की गई। कैंट स्टेशन आने वाली 19 ट्रेन 1 से 10 घंटे लेट रहीं। मौसम विशेषज्ञ मनोज श्रीवास्तव ने बताया- विक्षोभ के कारण बुधवार और गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। आगरा में चल रहीं सर्द हवाएं आगरा में कोहरा छाया हुआ है। सर्द हवाएं चल रही हैं। इसके चलते गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल बारिश के आसार हैं। सहारनपुर में भीषण कोहरा, AQI 342 सहारनपुर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पूरे जिले में भीषण कोहरा छाया है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 342 पर पहुंच गया, जो “बहुत खराब” श्रेणी में आता है। महाकुंभ में मौसम अपडेट के लिए वेबपेज लॉन्च
मौसम विभाग ने दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ में मौसम अपडेट के लिए वेबपेज लॉन्च किया है। यह प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ, आगरा, कानपुर और वाराणसी सहित पड़ोसी शहरों के लिए प्रति घंटा, तीन घंटे और साप्ताहिक पूर्वानुमान देता है। कोहरे के चलते ये फ्लाइटें लेट रहीं ——————- मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- दिल्ली में कोहरे-बारिश का अलर्ट: 39 ट्रेनें लेट; विजिबिलिटी कम होने से फ्लाइट्स भी डिले हो सकती हैं दिल्ली में मंगलवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी जीरो हो गई। इससे ट्रेन शेड्यूल प्रभावित हुआ। मंगलवार सुबह 6 बजे तक 39 ट्रेनें लेट चल रही थीं, जिनमें 30 मिनट से लेकर 4 घंटे तक की देरी हुई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *