विधायक ने किया गेटों का लोकार्पण

जयपुर | मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने वार्ड 129 एचडीएफसी बैंक वाली गली मिलाप नगर में विधायक कोष से लगवाए गए गेटों का लोकार्पण किया। विकास समिति अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि जय अंबे नगर, नारायण नगर व मिलाप नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में यह कार्य किया गया है। रात्रि 11 से सुबह 5 बजे तक गेटों को बंद कर दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व पार्षद महेश सैनी बच्चू, समिति के सचिव अजय चौधरी व कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *