खेल-खेल में नाबालिग ने किया फायर, बच्चे की मौत:मुरैना में मकान मालिक के बेटे ने चलाई गोली, किराएदार के बेटे के सिर में लगी

मुरैना में खेल-खेल में 14 साल के लड़के ने राइफल से फायर कर दिया। गोली साथ खेल रहे 7 साल के बच्चे के सिर में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को मर्चुरी पोरसा पहुंचाया। पुलिस राइफल जब्त कर नाबालिग के पिता को पूछताछ के लिए थाने ले गई। रविवार को बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम होगा। घटना शनिवार को पोरसा के संजय नगर में हुई। एक घर में किराएदार और मकान मालिक के तीन बच्चे खेल रहे थे। मकान मालिक के बेटे ने अपने पिता की रखी 315 बोर की लाइसेंसी राइफल से फायर कर दिया जो किरायेदार के बेटे को लगी थी। कमरे में दीवार पर टंगी थी राइफल
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 10 बजे किराएदार धर्मराज सिंह तोमर का बेटा ऋषभ तोमर, मकान मालिक के दो बेटों के साथ घर की दूसरी मंजिल पर खेल रहा था। कमरे में तीनों ही थे। इसी दौरान मकान मालिक के बेटे ने कमरे में टंगी पिता की 315 बोर की लाइसेंसी राइफल उतार ली। वह राइफल से खेलने लगा और अचानक गोली चल गई। गोली सीधे ऋषभ के सिर में जा धंसी, जिससे उसका सिर फट गया और मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर सभी लोग ऊपर की तरफ भागे। कमरे में देखा तो ऋषभ तोमर जमीन पर पड़ा था, उसका सिर गोली लगने से फट गया था। काफी ज्यादा खून बह चुका था। कल ही आया था रवि छुट्टी
रवि तोमर अपनी 315 बोर की राइफल से प्राइवेट गार्ड की नौकरी करता है वह अपने भाई सोनू तोमर के मकान में रहता है। एक दिन पहले शुक्रवार को रवि अपनी नौकरी से छुट्टी लेकर पोरसा पहुंचा था। रवि ने अपनी राइफल घर पर रख कर शनिवार को सुबह गांव धरमपुरा चला गया था। देर रात यह घटना हो गई । मृतक के परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप
मृतक ऋषभ के परिजनों ने हत्या करने के आरोप लगाए है। परिजनों ने शिकायत में बताया कि घटना दूसरी राइफल से हुई है, जिसे लेकर रवी भाग गया। हालांकि अभी पुलिस अभी जांच कर रही है। थाना प्रभारी दिनेश कुशवाह के अनुसार अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। फिलहाल जांच में सामने आया है कि बच्चों से खेल खेल में गोली चली है। मृतक के परिजनों की आरोपों के आधार पर भी जांच कर रहे हैं जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *