लखनऊ में मुठभेड़ में बदमाश के लगी पैर गोली:घर के बाहर बैठी महिला से लूटी थी चेन, 19 से ज्यादा मुकदमें दर्ज

लखनऊ के अलीगंज में देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़। आरोपी ने अलीगंज इलाके से घर के बाहर बैठी महिला की चेन लूटी थी। पुलिस को बुधवार रात करीब 11:30 बजे बदमाश की केंद्रीय विद्यालय के पास खड़े होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया। इस पर बदमाश ने फायर कर कर दिया। जवाबी फायरिंग में फैजुल्लागंज निवासी राजीव श्रीवास्तव के दहिने पैर में गोली लगी है। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। अलीगंज सेक्टर-डी निवासी उषा मेहता शनिवार दोपहर घर के बाहर धूप में बैठी थी। इस दौरान एक युवक आया और गले से चेन छीन ले गया। जब तक कुछ समझ पाती तक वो भाग गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। इस मामले में पीड़ित ने अलीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। घटना के बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। फरार आरोपी की तलाश में टीम लगाई गई डीसीपी गोपाल चौधरी ने बताया कि राजीव श्रीवास्तव एक कुख्यात अपराधी है। इसके ऊपर चोरी, डकैती, हत्या का प्रयास जैसे 15 से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। इसके पहले भी कई बार जेल जा चुका है। पुलिस को सूचना मिली थी कि राजीव अपने साथियों के साथ फिर से लूट की योजना बना रहा है। जिस पर पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो राजीव ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायर में बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस टीम को कोई नुकसान हुआ है। आरोपी के पास से लूट की चेन औक घटना में इस्तेमाल बाइक मिली है। फरार आरोपी का नाम राजू है। जो गैर जनपद का बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *