रायसेन शहर में रविवार, 28 दिसंबर को बिजली सप्लाई कुछ समय के लिए बंद रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक करीब साढ़े पांच घंटे बिजली नहीं रहेगी। यह कटौती 33 केवी नीमखेड़ा फीडर पर पोल लगाने के काम के कारण की जा रही है। इस दौरान 11 केवी दरगाह फीडर, कलेक्ट्रेट फीडर और जेल फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली बंद रहेगी। इससे हाउसिंग बोर्ड, चोपड़ा, ओल्ड तहसील मोहल्ला, पाटनदेव, अर्जुननगर, यशवंतनगर, दरगाह क्षेत्र, हाटोर मोहल्ला और राहुलनगर प्रभावित होंगे। बिजली वितरण कंपनी के शहर अधिकारी प्रांजल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि काम के चलते बिजली बंद की जा रही है। उन्होंने लोगों से असुविधा के लिए खेद जताया है।


